Dharm Desk – बुध ग्रह बुद्धि, तर्क, वाणी, शिक्षा और व्यापार का कारक होता है. वर्तमान में बुध का गोचर मीन राशि में है. इसके बाद बुध देव 30 अप्रैल को अपनी राशि परिवर्तन कर मेष राशि में चले जाएंगे. बुध कमजोर होने पर कई लोगों को कन्फ्यूजन, गलत फैसले या कम्युनिकेशन गैप जैसी दिक्कतें महसूस हो सकती है. ऐसे में बुधवार को किया गया बुध का दान काफी असरदार साबित हो सकता है.

बुध का दान क्या है?
ज्योतिष के अनुसार अगर कुंडली में बुध कमजोर हो, जैसे नीच, वक्री या पाप ग्रहों से प्रभावित तो व्यक्ति को फैसले लेने में परेशानी, पढ़ाई में ध्यान की कमी और व्यापार में नुकसान झेलना पड़ सकता हैं. ऐसे में बुध का दान एक सिंपल लेकिन असरदार उपाय माना जाता है.
कमजोर बुध के संकेत
अगर पढ़ाई में मन नहीं लगता. बार-बार गलत बोल जाते है. बात समझाने में दिक्कत होती है. ये बुध की कमजोरी हो सकती है. कई बार लोग सही होते हुए भी गलत फैसले ले लेते हैं. बिजनेस में घाटा होता है. धोखा मिल जाता है. कुछ मामलों में स्किन, नर्वस सिस्टम या बोलने से जुड़ी परेशानियां भी देखने को मिलती है.
क्या दान करें?
बुध को मजबूत करने के लिए बुधवार को हरी मूंग की दाल, हरी सब्जियां जैसे पालक या लौकी, हरे कपड़े और हरा धनिया दान करना शुभ माना जाता है. गाय को हरा चारा खिलाना भी काफी पॉजिटिव असर देखने को मिलता है. इसके अलावा कांसे या पीतल के बर्तन दान करना भी अच्छा होता है.
दान से क्या फायदा होगा?
नियमित रूप से बुध का दान करने से धीरे-धीरे फर्क दिखने लग है. सोचने की क्षमता बेहतर होती है. याददाश्त तेज होती है. बोलने में आत्मविश्वास आता है. बिजनेस और नौकरी में फैसले सही होने लगते हैं. कुल मिलाकर लाइफ थोड़ी स्मूथ और क्लियर लगने लगती है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

