काजल, हिसार। जिला पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। थाना आदमपुर पुलिस ने एक तस्कर को भारी मात्रा में शराब और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

कोहली-महलसरा रोड पर पकड़ा गया आरोपी
पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देशों पर तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान एएसआई रोहताश की टीम कोहली-महलसरा रोड पर गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को एक वाहन पर संदेह हुआ। गाड़ी को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान रह गई। गाड़ी से 109 बोतल देशी शराब और 84 बोतल बीयर बरामद की गई। इसके साथ ही पुलिस को गाड़ी में 1,39,350 रुपये की नकदी भी मिली।
सिंघवा खास का रहने वाला है तस्कर
पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसकी पहचान दीपक निवासी गांव सिंघवा खास, जिला हांसी के तौर पर हुई है। पुलिस ने शराब, नकदी और तस्करी में इस्तेमाल गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। उसे कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेने की तैयारी है ताकि यह पता चल सके कि वह इतनी शराब कहाँ से लाया था और किसे सप्लाई करने वाला था।
नशा तस्करों पर सख्त हिसार पुलिस
एसपी सिद्धांत जैन ने साफ कहा है कि जिले में किसी भी तरह का नशा या अवैध शराब का कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि अगर उन्हें अपने आसपास अवैध शराब की बिक्री या निर्माण की कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।
- Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
- https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

