शब्बीर अहमद, भोपाल। आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं को दो टूक कहा कि अगर आग नहीं लगा सकते तो राजनीति से सन्यास ले लो। जो तप नहीं सकता, लड़ नहीं सकता, लाठी नहीं खा सकता राजनीति उनके बस की बात नहीं है। इस लड़ाई को अंतिम लड़ाई मना जाए, आखरी दम तक लड़ाई लड़ें। उन्होंने यह भी कहा कि सड़कों पर आग लगाने के लिए तैयार हो जाओ

दरअसल, राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस पार्टी ने राजधानी भोपाल में धरना दिया। धरने में तमाम बड़े नेताओं के बीच आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘ये कांग्रेस की लड़ाई नहीं है। देश की आत्मा, युवाओं का भविष्य बचाने की लड़ाई चल रही है। जनता परेशान हो रही है, पेट्रोल डीजल के दाम ऊपर जा रहे है। ये कह रहे है हमारे पास पैसा नहीं है तो विधायक खरीदने का पैसा कहा से आ रहा है ?’

ये भी पढ़ें: भेदी ने 11 बजे बताया कहां-कहां, क्या-क्या आपत्ति लगाना है… और फिर बीजेपी ने बदल लिया अपना पूरा प्लान

भूरिया बोले- ये चुनाव नहीं होने देंगे…

विक्रांत ने कहा कि ‘कल भोपाल में हमारे वरिष्ठ नेताओं ने आंदोलन किया। दिल्ली में भी हमारे नेतृत्व ने पूरी ताकत से इलेक्शन कमीशन का घेराव किया। अब ये सिलसिला रूकना नहीं चाहिए। रणनीति बनना चाहिए, आखिरी लड़ाई की तरह देखना चाहिए, नहीं तो आप लोग समझ लेना। ये न सरपंच के चुनाव होने देंगे, न जनपद के चुनाव होने देंगे, न निगमों के चुनाव होने देंगे, सीधे नोटिफिकेशन आएगा कि नॉमिनेशन निरस्त, तब हम क्या करेंगे ?’

ये भी पढ़ें: मीनाक्षी नटराजन को नहीं मिली राहत: केंद्रीय चुनाव ने भी रद्द किया नामांकन, सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस

कार्यकर्ताओं को दो टूक

उन्होंने आगे कहा कि ‘इसलिए ये लड़ाई बड़े है। मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरह से हम लोग, हमारे वरिष्ठ लोग लड़ाई लड़ रहे है, हमें निश्चित तौर पर कुछ न कुछ न्याय मिलेगा। अगर न्याय नहीं भी मिलता है तो सड़कों पर आग लगाने के लिए तैयार हो जाओ भाइयो। क्यों कि मैं मानता हूं कि कुछ तो करो जवानी में आग लगा दो पानी और अगर आग नहीं लगा सकते तो राजनीति से सन्यास ले लो तुम्हारे बस की बात नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि जो तप नहीं सकता, जो लड़ नहीं सकता, जो लाठी नहीं खा सकता, जो जमीन पर संघर्ष नहीं कर सकता है, नेतागिरी उसके लिए नहीं बची है।’

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m