ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पति की क्रूरता ने तंग पत्नी ने एसिड पी लिया। दिल्ली में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतिका सीमा भदौरिया के पति और जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

दरअसल, पति पंजाब सिंह भदौरिया शराब पीने का आदी था। मृत्यु से पहले सीमा ने बताया कि उसके साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। उसने जेठ देवेंद्र सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। पिटाई और प्रताड़ना से तंग आकर 18 मई को महिला ने एसिड पी लिया था। 

हालत बिगड़ने पर महिला को ग्वालियर से दिल्ली रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दिल्ली से केस डायरी आने के बाद पड़ाव थाने में FIR दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m