अमृतसर. पंजाब के जालंधर शहर के शाहकोट में 29 साल के एक युवक ने थाने में हुई मारपीट और बेइज्जती से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उस युवक ने एक वीडियो भी बनाया और फिर अपने घर में फांसी लगा ली। मृतक की पहचान गुरविंदर सिंह, पुत्र केवल कृष्ण, निवासी बुर्हानवाल, शाहकोट (जालंधर) के रूप में हुई है।
इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों के आधार पर उसके दोस्त, थाना प्रभारी रमन, निवासी बुढ़नवाल, उसकी पत्नी ज्योति और उसकी सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल, मामले में सभी दोषियों की गिरफ्तारी बाकी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर उनसे पूछताछ की जाएगी।
पुलिसकर्मी की पत्नी से झगड़ा हुआ था
गुरविंदर का अपने पुलिसकर्मी दोस्त रमन के घर आना-जाना बहुत था। बीते दिन वह रमन के घर गया था, जहां उसकी किसी बात को लेकर रमन की पत्नी ज्योति से बहस हो गई, और बात झगड़े तक पहुंच गई। इसको लेकर ज्योति ने रमन और अपनी सास के साथ मिलकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इस शिकायत के बाद पुलिस ने गुरविंदर को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था.
खिड़की काटकर देखा तो लाश पंखे से लटकी थी
बीते दिन रात के समय जब गुरविंदर को थाने बुलाया गया, तो उसका परिवार कुछ गाँव वालों के साथ थाने पहुंचा और किसी तरह गुरविंदर को घर लेकर आए। घर आकर गुरविंदर ने अपने परिवार को बताया कि पुलिस ने उसे बहुत परेशान किया, लेकिन उसका कोई कसूर नहीं था। परिवार ने उसे काफी समझाया और फिर देर रात सब सो गए। रात में जब गुरविंदर की माँ ने दरवाजा खटखटाया, तो उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद खिड़की तोड़ी गई, तब देखा कि गुरविंदर फांसी पर लटका हुआ था। बड़ी मुश्किल से उसे नीचे उतारा गया और शाहकोट के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
- CG News: घर में घुसकर चोरी और महिला पर हमला, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश
- सीहोर के एक नोटिस से हड़कंप! प्रथम विश्व युद्ध के कर्ज पर झुकी ब्रिटेन सरकार, क्या UK सरकार लौटाएगी अरबों रुपये?
- बदलाव की बयारः अंबेडकरनगर को 706.81 करोड़ की विकास सौगात देंगे CM योगी, 194 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण और शिलान्यास
- एम्स रायपुर में बोन एंड जॉइंट वीक पर साइक्लोथॉन का हुआ आयोजन, स्वस्थ हड्डी-स्वस्थ भारत का दिया गया संदेश
- कांवड़, महिला सुरक्षा, खाद और बाढ़ पर CM योगी की अफसरों को सख्त चेतावनी, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही


