अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पोस्ट में कवरेज को लेकर शिकायत करते हुए CNN, MS NOW और Politico जैसे समाचार आउटलेट के व्हाइट हाउस में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया. ट्रंप ने इन मीडिया संस्थानों पर फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा. उन्होंने आगे और मीडिया संस्थानों पर ऐसी पाबंदी लगाने की धमकी दी.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा कि मीडिया संस्थानों को अमेरिकी राष्ट्रपति, ट्रंप प्रशासन या संयुक्त राज्य अमेरिका को कवर करते समय लगातार काल्पनिक बातें और झूठ लिखने या प्रसारित करने में सक्षम नहीं होना चाहिए.

वॉशिंगटन में 18 सितंबर को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने CNN, MS NOW और पॉलिटिको को व्हाइट हाउस से बैन करने का ऐलान किया. उन्होंने यह भी कहा कि वे और आउटलेट के नामों की घोषणा करेंगे. मीडिया संस्थानों को अमेरिका के राष्ट्रपति, ट्रंप प्रशासन या अमेरिका के बारे में लगातार मनगढ़ंत बातें और झूठ नहीं लिखना चाहिए.

राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया साइट पर लिखा कि तुरंत प्रभाव से, ‘मैं CNN, MS NOW और Politico को व्हाइट हाउस से बैन कर रहा हूं क्योंकि वे लगातार ‘फेक न्यूज़’ रिपोर्ट कर रहे हैं. इससे पहले ट्रम्प ने फरवरी 2025 में एसोसिएटेड प्रेस (AP) के पत्रकारों पर भी ऐसी ही रोक लगाई थी.

X पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा गया, अमेरिकी संविधान के तहत हमें सरकार की बिना किसी रुकावट या दखल के रिपोर्टिंग करने का अधिकार है. अगर राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी के मुताबिक बैन लागू होता है, तो यह उस मौलिक और संवैधानिक रूप से सुरक्षित अधिकार पर गैर-कानूनी हमला होगा.

अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा कि मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि तत्काल प्रभाव से मैं फेक न्यूज फैलाने वाले CNN, MSNOW और Politico को व्हाइट हाउस से प्रतिबंधित कर रहा हूं.

ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में व्हाइट हाउस का मीडिया के साथ टकराव और बढ़ गया है. अपने दूसरे कार्यकाल में, ट्रंप और उनके प्रशासन ने सख्ती दिखाई है और कुछ मीडिया आउटलेट्स को कोर्ट और रेगुलेटरी कार्रवाई के ज़रिए सजा दी है.

वहीं दूसरी तरफ मीडिया संस्थानों पर प्रतिबंध लगाने वाले ट्रंप के इस कदम की द व्हाइट हाउस कॉरेस्पंडेंट एसोसिएशन (WHCA) ने आलोचना की है। WHCA के अध्यक्ष जैकी हेनरिक ने इस कदम को ‘प्रेस की आजादी पर प्रतिबंध’ बताया है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m