ट्रंप के व्हाइट हाउस के रेनोवेशन और सजावट को लेकर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच विवाद छिड़ गया है. ओबामा ने वॉशिंगटन में निर्माण और सजावट की परियोजनाओं पर निशाना साधा. ओबामा ने व्हाइट हाउस की सजावट की तुलना चीजकेक फैक्ट्री से की थी. US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को पूर्व प्रेसिडेंट बराक ओबामा पर पलटवार किया.
अब ट्रंप ने इसपर पलटवार करते हुए ओबामा को घटिया राष्ट्रपति करार दिया है. उन्होंने ओबामा की विदेश नीति की भी आलोचना की है.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने व्हाइट हाउस की सजावट पर तंज कसते हुए कहा कि यह सद्दाम हुसैन ने चीजकेक फैक्ट्री जैसी है. जिसके बाद ट्रंप ने इसपर पलटवार करते हुए ओबामा को घटिया राष्ट्रपति करार दिया है.
ट्रंप ने व्हाइट हाउस की पुरानी खराब स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि वहां की प्लास्टर टूट रही थी और नक्काशी गायब थी. उन्होंने कहा, ‘व्हाइट हाउस हमारे देश का प्रतिनिधित्व करता है, इसका प्राचीन और सुंदर दिखना जरूरी है. ट्रंप ने पलटवार करते हुए ओबामा को ‘नासमझ’ और ‘खराब राष्ट्रपति’ तक कह डाला. जब ट्रंप से ओबामा की टिप्पणी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैंने व्हाइट हाउस की बहुत अच्छी तरह से मरम्मत कराई है.
ट्रंप ने कहा, ‘ओबामा के ये कहने से कि ये चीजकेक फैक्ट्री जैसा है, बस यही साबित होता है कि वो एक घटिया राष्ट्रपति क्यों थे.’ दरअसल मिशिगन की एक रैली में बराक ओबामा ने ट्रंप के सोने के प्रति झुकाव और घर की सजावट के जुनून का मजाक उड़ाया था.
ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि ओबामा ने ईरान को बिना किसी परमाणु गारंटी के 1.7 अरब डॉलर नकद दे दिए थे, जो उनके खराब शासन मॉडल को दिखाता है. मैं ओबामा जैसे व्यक्ति को ये समझाने की कोशिश कर सकता हूं, लेकिन वो इसे नहीं समझेंगे.’ जिस तरह उन्होंने देश चलाया, वैसा सिर्फ कोई मूर्ख ही कर सकता है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

