Abhijeet Dipke Invited to Join NDA: कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके को बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए (NDA) गठबंधन में शामिल होने का न्योता मिला है। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ( Ramdas Athawale) ने अभिजीत दीपके को अपनी पार्टी में शामिल होने का ऑफप दिया है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख रामदास आठवले ने दीपके को पार्टी में आने का ऑफर देते हुए कहा था कि बाबासाहेब आंबेडकर का सपना पूरा करने के लिए उन्हें उनकी पार्टी से जुड़ जाना चाहिए।
बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब दीपके को एनडीए से न्योता आया है। इससे पहले भी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख रामदास आठवले ने अभिजीत दीपके को अपने साथ आने का ऑफर दिया था। हालांकउस समय दीपके ने आठवले का ऑफर रिजेक्ट कर दिया था।
रामदास आठवले ने हाल ही में एक बार फिर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को अपनी पार्टी में शामिल होने का खुला न्योता दिया है। रामदास आठवले ने कहा है कि अगर दीपके उनकी पार्टी में आते हैं, तो वे उनका स्वागत करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने यह भी साफ किया है कि अभिजीत दीपके ने अभी तक उनके इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है। बीते मंगलवार को नागपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आठवले ने कहा कि दीपके भी एक आंबेडकरवादी हैं। मैंने उनसे कहा था कि बाबासाहेब की राजनीतिक पार्टी को मजबूत करने के लिए युवाओं की जरूरत है। अगर वे हमारे साथ जुड़ते हैं तो यह बहुत अच्छा होगा। अगर वो आते हैं, तो मैं उनका स्वागत करूंगा।
पहले भी दिया है न्योता
रामदास आठवले ने इससे पहले भी अभिजीत दीपके को अपनी पार्टी RPI(A) से जुड़ने का न्योता दिया था। सबसे पहले उन्होंने बीते अगस्त महीने में इसका जिक्र किया था। उन्होंने एक बयान में कहा था कि बाबासाहेब आंबेडकर का सपना पूरा करने के लिए अभिजीत दीपके को उनकी पार्टी में शामिल हो जाना चाहिए। इसके बाद से आठवले कई बार दीपके पर टिप्पणी कर चुके हैं। केंद्रीय मंत्री ने दीपके को अपने समाज का बताया है। हालांकि उन्होंने कई बार CJP और उसके समर्थकों से नाराजगी भी जताई है।
क्या बोले थे दीपके
अगस्त महीने में रामदास आठवले के NDA में शामिल होने के ऑफर को लेकर अभिजीत दीपके ने सरकार पर तंज कस दिया था। अभिजीत दीपके ने भाजपा के कुछ मंत्रियों के बयानों का हवाला देते हुए कहा था कि कुछ दिनों पहले ही भाजपा के लोग उन्हें एंटी नेशनल बता रहे थे और अब उन्हें न्योता दिया जा रहा है। इससे पहले अभिजीत दीपके यह भी साफ कर चुके हैं कि फिलहाल CJP का चुनाव लड़ने का इरादा नहीं है।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

