अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बीजिंग पहुंच चुके हैं, लेकिन उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव करने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग नहीं पहुंचे हैं. दोनों के बीच आज कोई मीटिंग भी नहीं होगी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ‘एयरफोर्स वन’ बुधवार शाम बीजिंग के कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा लेकिन स्वागत में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग कहीं नजर नहीं आए. ट्रंप, ईरान जंग के बीच ढेर सारी उम्मीदें लेकर लैंड हुए हैं, लेकिन बीजिंग ने पहले ही दिन अपने सख्त प्रोटोकॉल से ये जता दिया है कि यहां की हवा का रुख कुछ और ही है.

दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप जिन देशों के दौरे पर गए हैं, एयरपोर्ट पर उनका स्वागत वहां के राष्ट्राध्यक्षों ने किया. ट्रंप 2025-26 में यूएई, सऊदी, कतर और इजराइल जैसे देशों का दौरा कर चुके हैं.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2 दिन के सरकारी दौरे पर चीन पहुंच गए हैं. राष्ट्रपति शी जिनपिंग ट्रंप को लेने बीजिंग एयरपोर्ट पर नहीं गए. जिनपिंग ने ट्रंप के स्वागत के लिए अपने उपराष्ट्रपति हान झेंग को भेज दिया. चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक बीजिंग में ट्रंप का स्वागत चीन के उपराष्ट्रपति ने किया. उपराष्ट्रपति झेंग के साथ एयरपोर्ट पर बीजिंग में अमेरिकी राजदूत डेविड पर्ड्यू, अमेरिका में चीनी राजदूत शी फेंग और चीन के विदेश मामलों के कार्यकारी उप मंत्री मा झाओक्सू मौजूद थे.

इसके अलावा ट्रंप के स्वागत के लिए चीन ने सफेद और नीली बर्दी पहने 300 युवाओं को तैनात कर रखा था. एक बैंड पार्टी भी एयरपोर्ट पर मौजूद थी. दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने यूएई, इजराइल, सऊदी, कतर जैसे देशों का दौरा किया. जहां उनके स्वागत के लिए देश के राष्ट्राध्यक्ष एयरपोर्ट पर मौजूद थे.

ट्रंप के लिए यह इसलिए भी बेइज्जती है, क्योंकि अमेरिका से निकलते वक्त उन्होंने जिनपिंग के शान मे जमकर कसीदे पढ़े थे. वहीं अब जब ट्रंप चीन पहुंचे हैं तो जिनपिंग उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर नहीं आए.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक प्रोटोकॉल के तहत राष्ट्रपति को एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए विदेश मंत्री को जाना था. 2017 में जब ट्रंप बीजिंग आए थे, तब भी वहां पर एक विदेश विभाग के अफसर ही गए थे, लेकिन इस बार जिनपिंग ने उपराष्ट्रपति को भेजा. ताकि ट्रंप खुश हो जाए.

जिनपिंग किसी भी नेता का स्वागत खुद एयरपोर्ट पर जाकर नहीं करते हैं. ट्रंप से पहले पुतिन और किम जोंग उन चीन गए थे. इन नेताओं का स्वागत भी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर जाकर नहीं किया.

2009 में आखिरी बार जिनपिंग को अमेरिकी राष्ट्रपति को एयरपोर्ट पर स्वागत करते हुए देखा गया था. उस वक्त जिनपिंग चीन के उपराष्ट्रपति थे और वे ओबामा को लेने के लिए एयरपोर्ट पर गए थे.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m