इजरायल ने रविवार को लेबनान की राजधानी बेरूत के दाहिया इलाके में हमला किया, जिसमें 3 लोगों की मौत और 15 लोग घायल हो गए. इजरायल ने यह हमला ऐसे समय मरीन किया है जब अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर बातचीत आगे बढ़ती जा रही है. ईरान-अमेरिका डील से ठीक पहले बेरूत पर हुए हमले से यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाराज हो गए. उन्होंने कहा है कि अब और अटैक नहीं होने चाहिए.
)
ईरान और अमेरिका जल्द ही शांति समझौते के नतीजे पर पहुंचने वाले थे, लेकिन अब इजरायल राजधानी बेरूत के दाहिया इलाके में की ओर से लेबनान पर किए गए हमले ने इस स्थिति पर पानी फेरने की पूरी कोशिश की है.
पश्चिम एशिया में जहां बीते दिनों जल्द शांति समझौते की आहट सुनाई दे रही थी, तो वहीं अब इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर बड़ा हमला कर दिया है. नई स्ट्राइक से सीजफ़ायर डील पर खतरा मंडरा सकता है. इसीलिए ट्रंप ने इजरायल और ईरान को मौका न गंवाने की चेतावनी दी है.
हमले के बाद ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह हमला नहीं होना चाहिए था और इससे शांति प्रक्रिया को नुकसान पहुंच सकता है. इस हमले के चलते अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता ठप होने के कगार पर है.
राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार को किसी भी पक्ष से और हमले न करने की अपील की. उन्होंने साफ कहा कि आज सुबह बेरूत पर जो हमला हुआ वह नहीं होना चाहिए था. खासतौर पर उस वक्त जब हम ईरान के साथ शांति डील के इतने करीब थे. राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायल को कहा कि लेबनान में अब कोई हमला नहीं होना चाहिए.
बेरूत पर हमले के बाद ईरान बहुत गुस्से में आ गया. ईरानी फौज के डिप्टी कमांडर ने कहा कि लेबनान में इजरायल के द्वारा किए गए हमलों का जवाब दिए बिना नहीं रहेंगे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

