डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में चल रहे दिवंगत सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम पर बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि अगर वह चाहें, तो एक हमले में ईरान की बाकी बची लीडरशिप को खत्म कर सकते हैं, लेकिन वह ऐसा नहीं करेंगे. ईरान में दिवंगत सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए एक सप्ताह तक कार्यक्रम चल रहा है. इतना ही नहीं ट्रंप खामेनेई के सामने लोगों के रोने पर तंज कसते हुए कहा कि ‘शायद यह फर्जी आंसू हैं.

ट्रंप ने कहा कि उन्हें यह देखकर हैरानी हुई कि खामेनेई के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग रोते हुए नजर आए. उन्होंने कहा, मुझे लगा था कि लोग अली खामेनेई से नफरत करते हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका चाहे तो खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम के दौरान ईरान के बचे हुए नेताओं को एक शॉट में खत्म कर सकता है. ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब दोनों देशों के बीच शांति समझौता काफी हद तक लागू हो गया है.

4 जुलाई से ईरान में दिवंगत सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं. इसके पहले ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका ने ईरान को अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी है और इस दौरान उस पर हमले न करने की बात कही थी.

एक न्यूज वेबसाइट के अनुसार, ट्रम्प ने कहा कि पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में एक साथ ईरान में सभी लोग मौजूद है, हम चाहे तो एक ही वार में हम सबको खत्म कर सकते हैं.

वहीं, ट्रम्प के बातों पर पलटवार करते हुए आर्मेनिया में मौजूद ईरान के दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया दी. कहा कि आपके पास न सभ्यता है, न इतिहास और न ही सम्मान, इसलिए आप इन सब बातों को नहीं समझ सकते है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m