शब्बीर अहमद, भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों और टिकट चेकिंग स्टाफ (TTE) के बीच होने वाले विवादों पर अंकुश लगाने और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब भोपाल मंडल के टीटीई अपनी बॉडी पर कैमरे पहनकर टिकट चेकिंग करेंगे, जिससे दोनों पक्षों के बीच होने वाली हर बातचीत और गतिविधि पूरी तरह रिकॉर्ड हो सकेगी।
पारदर्शिता बढ़ाने के लिए रेलवे का बड़ा कदम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोपाल मंडल प्रशासन ने टिकट चेकिंग स्टाफ के लिए 56 बॉडी वियरिंग कैमरों (Body Worn Cameras) का आधिकारिक ऑर्डर दे दिया है। इन कैमरों के आने के बाद रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों के बीच होने वाली बहसों या विवादों की सच्चाई कैमरे में कैद हो जाएगी।
रॉन्ग साइड से आ रहे स्कूटी सवार बाल-बाल बचाः गलती मानने के बजाय ड्राइवर को जूते से पीटा, वीडियो वायरल
शिकायतों की जांच होगी आसान
अक्सर टिकट चेकिंग के दौरान यात्रियों और टीटीई के बीच अवैध वसूली, दुर्व्यवहार या अन्य बातों को लेकर विवाद और झूठी शिकायतें सामने आती हैं। इन कैमरों के लग जाने से किसी भी शिकायत की जांच के दौरान घटनाक्रम की वास्तविकता और दोनों पक्षों की बात की पुष्टि करना बेहद आसान हो जाएगा।
मैडम का सनसनीखेज आरोपः ‘साहब’ का पलटवार- घोटाले के खेल से पर्दा हटाने पर रचा जा रहा है ड्रामा
पारदर्शिता को बढ़ावा
रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस आधुनिक पहल से टिकट चेकिंग प्रक्रिया में पूरी तरह पारदर्शिता आएगी। इससे न केवल कर्मचारियों के साथ होने वाले अभद्र व्यवहार पर रोक लगेगी, बल्कि यात्रियों को भी न्यायसंगत और पारदर्शी माहौल मिलेगा। जल्द ही ये बॉडी कैमरे भोपाल मंडल के टीटीई को उपलब्ध करा दिए जाएंगे, जिसके बाद चेकिंग स्टाफ पूरी तरह डिजिटल और हाई-टेक निगरानी के दायरे में काम करेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

