महाराष्ट्र में महायुति के भीतर विधान परिषद चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है. BJP और शिंदे खेमे में खींचतान बढ़ती जा रही है. BJP 12 सीटों को लेकर दावा करती आ रही है, वहीं शिंदे का कहना है कि उनकी पार्टी ने हमेशा गठबंधन धर्म निभाया है. इसलिए ये सब विचार BJP को सोचते हुए उन्हें उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। इसके साथ ही NCP भी 3 सीटों पर दावेदारी कर रही है।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपनी पार्टी के लिए दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिलकर अपनी मांग व्यक्त की है। गृहमंत्री शाह ने भी आश्वासन दिया है कि उनकी बातों पर जरूर विचार किया जाएगा।

महायुति के भीतर विधान परिषद चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान मुंबई से होते हुए दिल्ली तक पहुंच गया है. BJP खुद विधान परिषद चुनाव में 12 सीटें चाहती है, वहीं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपनी शिवसेना के लिए 5 सीटों की मांग पर अड़े हुए हैं. NCP भी 3 सीटों पर अपना दावा किए हुए है. सबसे बड़ी बात यह है कि महाराष्ट्र की विधान परिषद सीटों पर होनेवाले चुनाव में BJP ने अपने संख्या बल के आधार पर ज्यादा सीटों की मांग रखी है।

महाराष्ट्र बीजेपी के नेताओं के रवैये से शिंदे खेमे में नाराजगी देखी जा रही है। शिंदे का कहना है कि उनकी पार्टी ने हमेशा गठबंधन धर्म निभाया है, इसलिए उन्हें उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने बैठक में अमित शाह से स्पष्ट तौर पर 5 सीटों की मांग की।इस वक्त सीट बंटवारे का अंतिम निर्णय दिल्ली में होने की संभावना है।

शिंदे खेमे में नाराजगी बहुत ही ज्यादा देखी जा रही है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कहना है कि हमेशा गठबंधन धर्म निभाया और इस बार राजनीतिक ताकत के आधार पर उनकी पार्टी को उचित प्रतिनिधित्व मिलना ही चाहिए. हालांकि सबसे बड़ी बात यह है कि शाह ने आश्वासन दिया है कि उनकी बातों पर विचार ज़रूर किया जाएगा। अब इसके आगे सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला दिल्ली में ही पूरी होने कि आशा व्यक्त कि जा रही है।

मुख्यमंत्री से मुलाकात कर लौट रहे एकनाथ शिंदे ने इस मामले में कुछ भी नहीं बोल पाए और कोई प्रतिक्रिया देने से बचते रहे. इधर महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण इस बीच दिल्ली पहुंच चुके है और उनके साथ संभावित उम्मीदवारों की सूची भी है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m