शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। इसके लिए मध्यप्रदेश सरकर के गृह विभाग ने सीबीआई को पत्र लिखा है।
गृह विभाग ने आदेश जारी किया
दरअसल 12 मई को बाग मुगलिया एक्सटेंशन में दहेज मृत्यु के मामले में जांच के लिए सीबीआई को पत्र लिखा है। गृह विभाग ने आदेश जारी किया है। ट्विशा मौत मामले की गृह विभाग ने सीबीआई से जांच कराने का फैसला किया है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने निर्देश दिये थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद गृह विभाग ने सीबीआई को जांच के लिए पत्र लिखा है।
12 मई को ट्विशा शर्मा की हुई थी मौत
बता दें कि 12 मई को ट्विशा शर्मा की मौत हुई थी। उन्होंने फांसी लगाकर सुसाइड किया था। ट्विशा शर्मा का परिवार दोबारा पोस्टमार्टम की मांग कर रहा है। भोपाल कोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम की अनुमति देने से इंकार कर चुका है। ट्विशा का शव अभी भी मॉरच्युरी में रखा हुआ है। मामले को लेकर आज हाईकोर्ट में सुनवाई है। अदालत ने पुलिस को शव को सुरक्षित रखने का निर्देश दिए है।


