शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बहुचर्चित ट्विशा शर्मा हाई प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री के आरोपी समर्थ सिंह ने अग्रिम जमानत याचिका लगाई है। उन्होंने हाईकोर्ट की जबलपुर खंडपीठ में याचिका लगाई है। इधर पीड़ित परिवार ने आरोपी समर्थ सिंह को अग्रिम जमानत नहीं देने के लिए अपील की है। ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की भी जमानत रद्द करने की गुहार लगाई है। पीड़ित पक्ष ने जबलपुर हाईकोर्ट में गुहार लगाई है।

लोअर कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज

बता दें कि इससे पहले भोपाल की जिला अदालत (लोअर कोर्ट) से आरोपी समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पूरी तरह से खारिज हो चुकी है, जिसके बाद उसने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

ट्विशा शर्मा केस: दोबारा पोस्टमार्टम के लिए हाईकोर्ट जाएगा परिवार, उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष गिरिबाला

पीड़ित परिवार ने लगाई जमानत न देने की गुहार

इधर, आरोपी की इस कदम के बाद पीड़ित परिवार भी तुरंत एक्शन में आ गया है। पीड़ित पक्ष ने जबलपुर हाईकोर्ट में अपनी ओर से अपील दाखिल कर कोर्ट से पुरजोर गुहार लगाई है कि आरोपी समर्थ सिंह को किसी भी कीमत पर अग्रिम जमानत न दी जाए। इसके साथ ही, पीड़ित परिवार ने ट्विशा की सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह की भी जमानत रद्द करने की मांग कोर्ट के सामने दोहराई है। पीड़ित पक्ष का मानना है कि आरोपियों को जमानत मिलने से इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की निष्पक्ष जांच प्रभावित हो सकती है।

ट्विशा शर्मा केसः कथित ऑडियो आया सामने, रिटायर्ड जज गिरीबाला और मेजर हर्षित के बीच बातचीत का दावा,

अब देखना यह होगा कि जबलपुर हाई कोर्ट दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर क्या फैसला सुनाता है।

ट्विशा शर्मा केस: दोबारा पोस्टमार्टम के लिए हाईकोर्ट जाएगा परिवार, उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष गिरिबाला

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m