उमेश यादव, सागर। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पूर्व जज और मौजूदा भोपाल जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष गिरिबाला सिंह को पद से हटाने और जांच के आदेश खाद्य विभाग ने दिए है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद राजपूत ने खुद यह जानकारी दी है।
ट्विशा शर्मा केसः कथित ऑडियो आया सामने, रिटायर्ड जज गिरीबाला और मेजर हर्षित के बीच बातचीत का दावा,
खाद्य विभाग के उप सचिव ने लिखा पत्र
दरअसल मामले में उप सचिव मध्यप्रदेश शासन खाद्य विभाग ने पत्र जारी किया है। खाद्य विभाग के उप सचिव ने रजिस्ट्रार राज्य उपभोक्ता आयोग को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है कि गिरीबाला सिंह के विरुद्ध दर्ज प्रकरण के चलते उपभोक्ता संरक्षण नियम 2020 के उप नियम 9 (2) जिसमें पद से हटाना शामिल है, के अनुसार जांच कर प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराने का कष्ट करें।
ट्विशा शर्मा केस: दोबारा पोस्टमार्टम के लिए हाईकोर्ट जाएगा परिवार, उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष गिरिबाला
दहेज प्रताड़ना केस दर्ज होने के बाद विभाग सख्त
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने जांच रिपोर्ट मांगी है। गिरीबाला सिंह के खिलाफ भोपाल के कटारा हिल्स थाने में मामला दर्ज और वे जमानत पर हैं। राज्य आयोग के रजिस्ट्रार को जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश है। दहेज प्रताड़ना अधिनियम के तहत अपराध दर्ज हुआ है। आयोग अध्यक्ष की नियुक्ति और आचरण नियमों के तहत मामले की जांच होगी। शासन ने जांच प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए है।

