संजय पाटीदार, भोपाल। बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में रविवार सुबह भोपाल एम्स में दूसरे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हो गई। दिल्ली एम्स से आई विशेष फॉरेंसिक टीम, एसआईटी और परिजन एम्स पहुंच चुके हैं। तय प्रक्रिया के तहत पहले परिजन शव की पहचान करेंगे, जिसके बाद दूसरी ऑटोप्सी की जाएगी। पूरी प्रक्रिया वीडियोग्राफी और फॉरेंसिक प्रोटोकॉल के तहत हो रही है। एम्स परिसर और मर्चुरी के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
टीम का नेतृत्व फोरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ सुधीर गुप्ता कर रहे
हाईकोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली एम्स के डायरेक्टर की निगरानी में 4 वरिष्ठ डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है। इस टीम का नेतृत्व फोरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ सुधीर गुप्ता कर रहे हैं। यह टीम शनिवार शाम राज्य सरकार के चार्टर्ड विमान से भोपाल पहुंची थी। परिवार ने जबलपुर हाईकोर्ट में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दूसरे पोस्टमार्टम की अपील की थी। परिजनों का कहना है कि उन्हें नई रिपोर्ट से कई अहम तथ्यों के सामने आने की उम्मीद है।
अंतिम संस्कार को फैसला पीएम के बाद
बता दें कि ट्विशा शर्मा का शव 12 मई से एम्स भोपाल की मर्चुरी में रखा हुआ है। लंबे समय तक शव सुरक्षित रखने को लेकर भी चिंता जताई जा रही थी। वहीं परिवार ने स्पष्ट किया है कि अंतिम संस्कार को लेकर फैसला दूसरी पोस्टमार्टम प्रक्रिया और रिपोर्ट के बाद ही लिया जाएगा।
गिरिबाला के घर के बाहर का वीडियो आया सामने
इधर ट्विशा के सास गिरिबाला के घर के बाहर का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में घर का सर्वेंट बाहर फेंके कचरे में से कुछ निकालकर वापस अंदर ले जाता नजर आ रहा है। घर के बाहर रखे कचरे में फेंकी थी खाने की प्लास्टिक प्लेट्स, सर्वेंट प्लेट्स में कोई दस्तावेज निकाल कर ले जाता दिख रहा है। सर्वेंट तेजी से कचरे के डिब्बे से पेपर निकालकर अंदर वापस लौटा।
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज ? आज दोबारा होगा शव का पोस्टमार्टम, सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को

