शिखिल ब्यौहार, भोपाल। ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह और उसकी मां गिरिबाला इस वक्त कानून के शिकंजे में हैं। लेकिन इस बीच समर्थ सिंह को लेकर बड़ी शिकायत सामने आई है। 22 मई को जब पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, उस दौरान वह कोर्ट रूम नंबर 32 में छिपा हुआ था। इस घटना के बाद न्यायिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। शिकायतकर्ता ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं सवाल यह उठता है कि आरोपी कोर्ट परिसर में कैसे पहुंचा ?

वकील अनुराग श्रीवास्तव ने देश के मुख्य न्यायाधीश, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और अन्य वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों को शिकायत भेजी है। शिकायत में कहा गया है कि 22 मई 2026 को जबलपुर जिला एवं सत्र न्यायालय में एक गंभीर घटना हुई। समर्थ सिंह नाम का एक आरोपी, जो भोपाल के कटारा हिल्स थाने में दर्ज दहेज प्रताड़ना और अन्य धाराओं के मामले में फरार बताया जा रहा था, न्यायालय परिसर में मिला। शिकायत के अनुसार यह मामला बाद में CBI को सौंप दिया गया था।

आरोप है कि फरार आरोपी कोर्ट नंबर 32 के अंदर छिपा हुआ मिला, उसने कमरे को अंदर से बंद कर रखा था और उसे किसी तरह का संरक्षण (Protection Cover) भी मिल रहा था। शिकायतकर्ता ने इस पूरे मामले की जांच कराने और यह पता लगाने की मांग की है कि आखिर एक फरार आरोपी कोर्ट परिसर तक कैसे पहुंचा और उसे संरक्षण किसने दिया। ध्यान रहे, यह शिकायत में लगाए गए आरोप हैं। आरोपों की सत्यता की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

CBI ने की रिमांड बढ़ाने की मांग

गिरबाला सिंह और समर्थ सिंह सीबीआई की रिमांड पर हैं। सीबीआई ने कोर्ट से गुजारिश की है कि दोनों को 30 जून तक न्यायिक हिरासत में रखा जाए। बता दें कि दोनों की 14 दिन की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m