भोपाल। Twisha Suicide Case: मध्य प्रदेश में पूर्व जज गिरबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में अब सीबीआई की एंट्री हो गई है। इसी कड़ी में CBI के अफसर मंगलवार को भोपाल पहुंचे। 3 गाड़ियों में ट्विशा के पति समर्थ सिंह के घर पर दबिश दी।
जांच के बाद घर से निकली सीबीआई टीम
सीबीआई की टीम गिरबाला सिंह और समर्थ सिंह के घर पर पहुंची। कुछ देर जांच-पड़ताल के बाद टीम घर से वापस निकल गई। अफसर सुसाइड केस की जांच करने के लिए कटरा हिल्स थाने भी पहुंचेंगे।
जांच में जुटी सीबीआई
गौरतलब है कि ट्विशा के परिवार वालों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से CBI जांच की मांग की थी। जिसके बाद इस केस की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया। सीबीआई ने भोपाल पुलिस से केस ओवरटेक कर लिया और मामले की तह तक जाने के लिए सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं।
यह है पूरा मामला
11-12 मई की रात ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का प्रारंभिक कारण फांसी बताया गया था, लेकिन परिजनों ने रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए थे। उनका आरोप है कि मृतका के शरीर पर मौजूद चोट के निशानों का जिक्र पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं किया गया। मामले में सास गिरिबाला सिंह और पति समर्त सिंह पर दहेज और प्रताड़ना का केस दर्ज है। सास गिरिबाला को निचली अदालत से जमानत मिली है। वहीं पति समर्थ की भी गिरफ्तारी हो चुकी है।

