भोपाल। Actress Twisha Sharma Suicide Case: एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में कोर्ट ने उसकी सास और पूर्व जज (Former Judge) गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) को सीबीआई (CBI) रिमांड पर भेज दिया है। वहीं सीबीआई को ट्विशा के पति समर्थ की भी रिमांड मिली है। दोनों से 5 दिनों तक अधिकारी पूछताछ कर करेंगे। इस दौरान बड़ा खुलासा हो सकता है।
गिरिबाला सिंह को CBI ने किया था गिरफ्तार
गौरतलब है कि सीबीआई ने कल गिरिबाला सिंह से 7 घंटे तक पूछताछ की थी। जिसके बाद उनके घर से उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद टीम उन्हें लेकर भोपाल मेनिट पहुंची जहां उनका मेडिकल हुआ। यहां से उन्हें सीबीआई ऑफिस लाया गया।
2 जून तक CBI रिमांड भेजे गए मां-बेटे
आज आरोपी और ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह को मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित विशेष CBI अदालत में लाया गया। कोर्ट ने आरोपी गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को 2 जून तक CBI रिमांड पर भेज दिया है। केंद्रीय एजेंसी दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी।
समर्थ सिंह का वकालत का लाइसेंस निरस्त
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने आरोपी का वकालत लाइसेंस निरस्त कर दिया है। अब समर्थ सिंह वकालत और कानूनी प्रैक्टिस नहीं कर सकेगा।
ये है पूरा मामला
गौरतलब है कि 11-12 मई की रात ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का प्रारंभिक कारण फांसी बताया गया था, लेकिन परिजनों ने रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए थे। उनका आरोप है कि मृतका के शरीर पर मौजूद चोट के निशानों का जिक्र पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं किया गया। इसके साथ ही परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही और मामले में आरोपी पक्ष, खासतौर पर सास गिरिबाला सिंह के रसूख के चलते जांच प्रभावित होने के आरोप भी लगाए थे।

