Punjab Desk, लुधियाना : पंजाब में बढ़ रहे अपराध को रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्य कर रही है। इन सभी के बीच में महानगर से अहम खबर आई है. यहां के कारोबारियों और उद्योगपतियों को फिरौती के लिए धमकाने और टारगेट फायरिंग करने वाले विदेशी गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. विदेश में बैठे गैंगस्टर हरमन संधू के इशारे पर शहर के व्यापारियों के घरों और दफ्तरों पर गोलियां चलाकर जबरन वसूली (एक्सटॉर्शन) करने वाले मॉड्यूल के दो सक्रिय शूटरों को सीआईए पुलिस ने हथियारों की खेप के साथ पकड़ा है.

जानकारी मिली है कि पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक आधुनिक 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली काले रंग की यामाहा मोटरसाइकिल बरामद की गई है. खबर है कि 3 अक्टूबर को सब-इंस्पेक्टर (SI) सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त पर मौजूद थे.

इसी दौरान पुलिस को मुखबिर ने जानकारी दी कि राहुल कुमार और राधे श्याम नामक दो युवक अवैध असलहे से लैस हैं. वे विदेश में बैठे अपने साथी गैंगस्टर हरमन संधू के सीधे संपर्क में हैं और उसके निर्देशों पर महानगर के नामी कारोबारियों के घरों व कार्यालयों की रेकी कर वहां दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करते हैं, जिसके बाद फिरौती की मांग की जाती है.

पुलिस टीम ने फौरन योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की और दोनों आरोपियों राहुल कुमार और राधे श्याम को मौके से काबू कर लिया, तलाशी लेने पर पुलिस को आरोपियों के पास से एक अवैध 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस (रौंद) बरामद हुए, यामाहा मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जप्त किया है.

जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों शूटर विदेशी हैं। डलर हरमन संधू के निर्देशों पर शहर में दहशत का माहौल बनाकर बड़े व्यापारियों से मोटी रकम वसूलने की फिराक में थे. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की संगीन धाराओं के तहत आपराधिक मुकद्दमा दर्ज कर लिया है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H