महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे गुट) में अंदरूनी खींचतान के बाद अब मारपीट का मामला सामने आया है. डॉक्टर से मारपीट का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है कि दो प्रमुख नेताओं के बीच जमकर मारपीट होने की घटना CCTV में कैद हो गयी है. मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

घाटकोपर पूर्व के वार्ड नंबर 125 के नगरसेवक सुरेश आवले और विधानसभा प्रमुख यशवंत मोरे के बीच हुई मारपीट का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है.

घाटकोपर पूर्व के वार्ड नंबर 125 के नगरसेवक सुरेश आवले के कार्यालय के पास दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद, हालांकि इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं पता चल पाया है. विवाद बढ़ते बढ़ते हाथापाई में तब्दील हो गया, फिर दोनों के बीच की मारपीट की घटना CCTV में कैद हो गयी.

जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों से दोनों नेताओं के बीच तनाव का माहौल था. ठोस रूप से कोई कुछ भी नहीं बताया पा रहा है, हालांकि दबी जबान से चर्चा है कि पार्टी संगठन में हाल ही में की गई कुछ नियुक्तियों को लेकर दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से नाराजगी थी. इसी मुद्दे पर यशवंत मोरे, सुरेश आवले से जवाब मांगने पहुंचे.

हालांकि वीडियो में कुछ लोग दोनों नेताओं को समझाते हुए और शांत कराते हुए भी नजर आ रहे हैं. बाद में दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई और दोनों में जमकर मारपीट हुई. 

मामला इतना बढ़ गया था कि मारपीट के दौरान सुरेश आवले के कपड़े तक फट गए और पंतनगर थाने की पुलिस को आना पड़ गया. पुलिस ने आकर दोनों को शांत कराया. इसे पार्टी का आंतरिक मामला बताते हुए किसी ने कोई भी लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई. फिलहाल मामले में कार्रवाई को लेकर पुलिस शिकायत का इंतजार कर रही है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m