विक्की आर्य, शमशाबाद (विदिशा)। मध्य प्रदेश के शमशाबाद में किन्नरों के दो गुटों में विवाद हो गया। एक गुट की किन्नर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड की थी, जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। विवाद इतना बढ़ा कि मामला थाने पहुंच गया और पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: किन्नरों के दो गुटों में विवादः सुरैया के खिलाफ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, विरोध प्रदर्शन के साथ की नारेबाजी
दरअसल, शमशाबाद के महानीम चौराहा निवासी किन्नर छाया ने शिवानी नाम की किन्नर पर आरोप लगाया है कि उसने एक दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें शिवानी ने यह आरोप लगाया था कि छाया किन्नर हिंदुओं से बधाई लेती है और मुसलमानों को पैसे दान में देती है।
यह भी पढ़ें: लव जिहाद के बाद किन्नर जिहाद! हिंदू किन्नरों पर मुसलमान बनने का दबाव बनाने का आरोप, कहा- गाय का खिलाया जाता है मांस, पढ़ाया जाता है कलमा
उस वीडियो पर विवाद इतना बढ़ा कि विदिशा,रायसेन, भोपाल और शमशाबाद के किन्नर इक्क्ठा हुआ और थाने में डेरा डाल दिया। वहीं थाना प्रभारी राजपाल जादोन का कहना है कि मामले की पूरी तरह जांच की जा रही है और कार्रवाई की जाएगी।

