पंजाब पुलिस ने एक बार फिर से बड़ी सफलता हासिल की है। सर्चिंग के दौरान उन्हें दो संदिग्ध लोगों की तलाशी ली, जिसमें उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। यह दोनों का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है। दोनों गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुक्तसर के कोटली रोड गली नंबर 9 निवासी अवतार सिंह उर्फ लब्बा (21) पुत्र जंड सिंह तथा गांधी नगर गली नंबर 2 निवासी रवि कुमार (25) पुत्र नत्थू राम के रूप में हुई है। उनके ऊपर पहले से कई केस दर्ज है और आपराधिक मामले में भी वह पहले पकड़े जा चुके हैं।

मिले कई हथियार
इस तलाशी में एक युवक से एक पिस्तौल और 10 कारतूस मिले। दूसरे युवक के बैग से दो पिस्तौल व 10 कारतूस के साथ एक मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस को बरामद हथियारों में ऑस्ट्रेलिया की बनी गलाक 9 एमएम और चीन की पीएकस 5 स्ट्राम व पीएकस 3 मॉडल की पिस्तौल शामिल हैं। वहीं दो मैगजीन भी बरामद हुई हैं।
- सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 70 लाख की ठगी में 1 गिरफ्तार 6 फरार
- हिंदू समाज में एकता की कमी, बार-बार इसीलिए करनी पड़ी गुलामी – कार्यक्रम में बोले मोहन भागवत, कहा- एकता और आजादी के लिए ही हुआ RSS का गठन
- दंगल में रेफरी से ही भिड़ गया पहलवान: विजेता का ऐलान करने से भड़का, समर्थकों में जमकर चले लात-घूंसे
- LSG vs GT IPL 2026: गुजरात ने लखनऊ के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें इकाना की पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- सिलेंडर के लिए महासंग्राम, एम्स मार्ग पर जब खाली सिलेंडरों ने रोक दीं रफ्तारें, मचा हाहाकार!
