संजय पाटीदार, भोपाल। राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां देर रात एक फर्नीचर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। फैक्ट्री गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित है।आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है, जिसकी जांच की जा रही है।

फर्नीचर गोदाम में 5 घंटे धधकती रही आग

चंकी बाजपेयी, इंदौर। शहर में भीषण गर्मी के चलते आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिसने स्थानीय व्यापारियों की नींद उड़ा दी है। शहर में रोजाना दो से तीन जगहों पर आग लगने के मामले सामने आ रहे हैं। बीती रात इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में एक फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां और आधा दर्जन (6 से अधिक) पानी के टैंकरों को काम पर लगाया गया। करीब 4 से 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पाया जा सका।

सावधानी बरतने की अपील

बढ़ती गर्मी के इस मौसम में दोनों ही शहरों के पुलिस और फायर विभाग ने व्यापारियों व फैक्ट्री मालिकों से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने और शॉर्ट सर्किट जैसी कमियों को तुरंत दुरुस्त करने की अपील की है।

Weather Update: नौतपा के बीच बारिश-आंधी की एंट्री, 9 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m