पंजाब पुलिस को मुंबई पुलिस के साथ एक जॉइन्ट ऑपरेशन में बहुत बड़ी सफलता मिली है। जॉइन्ट ऑपरेशन में 2 कुख्यात गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया, ये दोनों विदेश भागने की तैयारी में थे. पंजाब पुलिस को कई संगीन मामलों में बहुत समय से वांटेड ये दोनों खतरनाक गैंगस्टरों को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे. हत्या, फिरौती और अन्य कई संगीन मामलों में लंबे समय से वांछित थे.  

पंजाब पुलिस, मुंबई पुलिस, सीआईएसएफ और इमिग्रेशन अधिकारियों ने जॉइन्ट ऑपरेशन में मुंबई एयरपोर्ट पर विदेश भाग रहे रहे दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है.

जॉइन्ट ऑपरेशन में पकड़े गए गैंगस्टरों जसवंत सिंह उर्फ जस्सा (बंबीहा गैंग का गुर्गा) और करन कीड़ा (Karan Kira) का पंजाब में लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. पुलिस के अनुसार जस्सा का सीधा संबंध पंजाब के कुख्यात दविंदर बंबीहा गैंग रहा है. ऐसा मन जा रहा है कि पंजाब में चल रहे गैंगवार और आपराधिक नेटवर्क की कमर तोड़ने की दिशा में यह एक पुलिस को बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस को जसवंत सिंह उर्फ जस्सा की सरगर्मी से तलाश थी क्योंकि वह पुलिस को बहुत दिनों से चकमा दे रहा था और अंडरग्राउंड होकर गैंग चला रहा था.

वहीं, दूसरा गैंगस्टर करन कीड़ा एक बेहद हाई-प्रोफाइल मर्डर अकाली पार्षद हत्याकांड का मुख्य आरोपी है. उसने दिनदहाड़े अकाली पार्षद की हत्या कर दी थी. जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था. यहां तक कि उसने पंजाब भी छोड़ दिया था और मुंबई के रास्ते फर्जी कागजात पर देश को छोड़कर विदेश भागने कि तैयारी में था.

पंजाब पुलिस की खुफिया विभाग को इनपुट मिला कि दोनों गैंगस्टर मुंबई एयरपोर्ट के रास्ते विदेश भागने की फिराक में है, उसके बाद पंजाब पुलिस ने तुरंत वह इनपुट मुंबई पुलिस और एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसियों (CISF और इमिग्रेशन) के साथ साझा किया. उसके बाद एक जॉइन्ट ऑपरेशन में जाल बिछाकर दोनों को बिना कोई मौका दिए धर दबोचा गया.

मुंबई पुलिस ने गिरफ्तारी के तुरंत बाद पंजाब पुलिस के आला अधिकारियों से संपर्क किया है और सारी सूचना दे दी. पंजाब पुलिस की एक स्पेशल टीम मुंबई पहुंचकर दोनों आरोपियों को मुंबई की स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ पंजाब ले जाएगी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m