मनेंद्र पटेल, दुर्ग। तालाब में डूबने की आज दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई. पहले मामले में युवती की मौत की वजह स्पष्ट नहीं है, वहीं दूसरी घटना में तालाब से एसडीआरएफ की टीम ने युवक की लाश निकाली है.
यह भी पढ़ें : पॉवर सेंटर : स्टार्ट अप… घाघ नेता-अफसर…. प्राइस टैग… कबाड़… लूट… फाइव स्टार दावत… गुरू… – आशीष तिवारी
पहला मामला धमधा थाना क्षेत्र के डंगनिया गांव का है, जहां तालाब में 25 वर्षीय तनु की तैरती हुई लाश मिली. ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 और धमधा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है.

तन्नु दोपहर करीब 12 बजे घर से लापता हो गई थी. परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला. इसके बाद उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी. लाश मिलने के बाद पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है.
वहीं दूसरी घटना मामला जामुल थाना क्षेत्र की है, जहां शिव शक्ति तालाब में घासीदास नगर निवासी 32 वर्षीय मनी जंघेल नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूब गया था. सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकालकर जामुल पुलिस को सौंप दिया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

