हल्द्वानी. नैनीताल के ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पानी पीने से दो लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में एक छात्र और एक महिला शामिल है. वहीं क्षेत्र के 250 से ज्यादा लोग पीलिया, टायफाइड जैसी बीमारियों का शिकार हो गए हैं.

दूषित पानी से ज्योलीकोट निवासी 16 वर्षीय रितेश जीना की इलाज के दौरान मौत हो गई. उल्टी, दस्त और बुखार के बाद उसकी हालत बिगड़ी और उसे हल्द्वानी से दिल्ली रेफर किया गया. वहीं दूसरी तरफ ज्योलीकोट निवासी नीमा जोशी की मौत भी दूषित पानी की वह से हुई है. बुखार के बाद जांच में लिवर संक्रमण और पीलिया की पुष्टि हुई. हालत बिगड़ने पर उन्हें बरेली के राममूर्ति अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें : हरिद्वार में भारी हंगामा: किशोरी की संदिग्ध मौत पर सड़कों पर उतरे लोग, जानिए किस बात पर भड़का आक्रोश?

जानकारी के मुताबिक तीन महीने से डायरिया और संक्रमण के मामले सामने आने के बावजूद जिम्मेदार विभाग कुंभकरणी नींद सो रहा है. लगातार मामले सामने आने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई भी प्रभावी कदम नहीं उठाया गया. नतीजन क्षेत्र में 250 से ज्यादा लोग बीमारी का शिकार हो चुके हैं. जिसमें से कई लोगों का इलाज चल रहा है.