भारतीय पायलट स्मित मच्छार को UAE ने फ्लाईदुबई की फ्लाइट को क्रैश से बचाने के लिए ‘जायद II- फर्स्ट क्लास’ से सम्मानित किया. जायद-II, UAE के सबसे बड़े सम्मानों में से एक है. यह सम्मान उड़ान के दौरान हुई गंभीर घटना में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिला है. इस दौरान UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने मच्छर को गले भी लगाया.
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर को उनके साहस और पेशेवर रवैये के लिए सम्मानित किया है.
UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद ने फ्लाई दुबई के हीरो पायलट स्मित माछर से मुलाकात की. UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने इस घटना में शामिल क्रू सदस्यों को ‘फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II’ से सम्मानित किया. यह सम्मान उनकी बहादुरी और आपातकालीन स्थिति के दौरान अपनी जान पर खेलकर यात्रियों की रक्षा करने के लिए दिया गया है.
फ्लाईदुबई के हीरो कैप्टन स्मित मच्छार और बाकी क्रू मेंबर्स को ये सम्मान दुबई के क्राउन प्रिंस, उप प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और दुबई की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने एक कार्यक्रम के दौरान दिए हैं.
30 सितंबर को, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट एफजेड 1073 के फ्लाइट डेक में एक गंभीर घटना होने के बाद, विमान को सऊदी अरब के तबुक की ओर मोड़ दिया गया था. इस दौरान कैप्टन मच्छर घायल हो गए थे. कैप्टन स्मित मच्छार ने उस वक्त फ्लाइट को बचाया था जब उनके को-पायलट ने उनपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था और फ्लाइट को अपने कंट्रोल में लेने की कोशिश की थी.
UAE के नेताओं ने कैप्टन मच्छर और क्रू के सदस्यों की हिम्मत और जिम्मेदारी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि मुश्किल हालात में भी क्रू ने यात्रियों की सुरक्षा को सबसे ज्यादा महत्व दिया. इस घटना में सभी 172 यात्री तथा क्रू सदस्य सुरक्षित कैप्टन स्मित मच्छार की वजह से बच गए थे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

