Udaipur School Student Death Case: राजस्थान के उदयपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां सेंट एंथोनी स्कूल में हैंडबॉल का पोल गिरने से 8 साल के मासूम की जान चली गई। इस हादसे के बाद मंगलवार रात को गोवर्धन विलास थाना रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब करणी सेना और राजपूत समाज के सैकड़ों लोग न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

आधी रात को थाने में चली हाई-वोल्टेज मीटिंग
ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों का गुस्सा इतना ज्यादा था कि वे सीधे थानाधिकारी के चैंबर तक पहुंच गए। उनकी एक ही मांग थी स्कूल के प्रिंसिपल विलियम डिसूजा की तुरंत गिरफ्तारी। माहौल बिगड़ता देख पुलिस को सुरक्षा बढ़ानी पड़ी। आखिरकार देर रात प्रिंसिपल को थाने बुलवाया गया, जहां पुलिस अधिकारियों और समाज के प्रतिनिधियों के बीच घंटों बहस चली।
मामले में अब तक क्या-क्या हुआ
- परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की रिपोर्ट दी है।
- काफी गहमागहमी के बाद आर्थिक मुआवजे और कड़ी कानूनी कार्रवाई के लिखित आश्वासन पर धरना खत्म हुआ।
- हादसे का शिकार हुआ बच्चा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
मानवाधिकार आयोग ने झाड़ा प्रशासन को
बता दें कि इस मामले में राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग ने खुद संज्ञान लिया है। आयोग के अध्यक्ष जस्टिस जी.आर. मूलचंदानी ने उदयपुर कलेक्टर, एसपी और संभागीय आयुक्त से तुरंत तथ्यात्मक रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने सख्त लहजे में कहा है कि पूरे प्रदेश के स्कूलों में लगे खंभों और खेल उपकरणों की सुरक्षा जांच की जाए, ताकि फिर किसी घर का चिराग न बुझे।
हादसे की वो खौफनाक घड़ी
गौरतलब है कि सोमवार को स्कूल के खेल मैदान में बच्चा खेल रहा था, तभी लोहे का भारी-भरकम हैंडबॉल पोल उस पर आ गिरा। बच्चे को संभलने तक का मौका नहीं मिला। इस लापरवाही ने स्कूल प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
पढ़ें ये खबरें
- पवन सिंह ने भरी महफिल में जोड़े हाथ, मांगी माफी, कहा- अक्षरा मेरा बच्चा है, फिर जमेगी सुपरहिट जोड़ी
- पारले बिस्किट फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, ज्वलनशील सामग्री के कारण तेजी से फैली लपटें; सभी कर्मचारी सुरक्षित निकाले गए
- CG News : नदी में डूबने से 12 साल के बच्चे की मौत, दोस्तों के साथ गया था नहाने
- ‘संभल जाएं दुश्मन…’ काशी में वायुसेना का सबसे बड़ा शक्ति-प्रदर्शन: राफेल-तेजस दिखाएंगे करतब, नोट कर लें तारीख
- IPL ही नहीं, रणजी ट्रॉफी से भी होती है खिलाड़ियों की तगड़ी कमाई, मैच फीस जानकर रह जाएंगे हैरान!
