Udhhav Thackeray: महाराष्ट्र की राजनीति (Maharashtra politics) में इन दिनों सियासी उठापटक का दौर चल रहा है। इस उठापटक के केंद्र बिंदू में शिवसेना (उद्धव ठाकरे) गुट के चीफ उद्धव ठाकरे हैं। उद्धव ठाकरे को झटके पर झटके लगने का दौर जारी है। एक तरफ डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने ऑपरेशन टाइगर के तहत उद्धव ठाकरे के छह सांसदों को तोड़कर गहरा जख्म दिया। उद्धव ठाकरे सभी 6 बागी सांसद नया गुट बनाकर एकनाथ शिंदे से जुड़ने वाले है। वहीं दूसरी तरफ बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी (BMC) में भी उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका लगा है। उद्धव ठाकरे के एक नगरसेवक की सदस्यता समाप्त कर दी गई है। इसके साथ ही बीएमसी में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के नगरसेवकों की संख्या 65 से घटकर 64 रह गई है।
मुंबई महानगरपालिका (Brihanmumbai Municipal Corporation) में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नगरसेवक दीपक सावंत की सदस्यता समाप्त कर दी गई है। जाति प्रमाणपत्र जांच समिति द्वारा उनका ओबीसी जाति प्रमाणपत्र अमान्य घोषित किए जाने के बाद ये कार्रवाई मुंबई की महापौर ऋतु तावड़े ने की है। इसके बाद मुंबई की राजनीति में भूचाल आ गया है।
बीएमसी की गुरुवार को हुई महासभा में मुंबई की महापौर ऋतु तावड़े ने घोषणा की कि कांजुरमार्ग के वार्ड क्रमांक 111 से निर्वाचित नगरसेवक दीपक सावंत की सीट अब रिक्त हो गई है.। उन्होंने बताया कि प्रशासन को रत्नागिरी जिला जाति प्रमाणपत्र जांच समिति का आदेश प्राप्त हुआ है, जिसमें सावंत का जाति प्रमाणपत्र अमान्य ठहराया गया है। दीपक सावंत ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड क्रमांक 111 से निर्वाचित हुए थे। जाति प्रमाणपत्र रद्द होने के बाद उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई है।
गोवंडी में भी नगरसेवक की सदस्यता रद्द
इसी तरह गोवंडी के वार्ड क्रमांक 137 से एआईएमआईएम के नगरसेवक शमीर रमज़ान पटेल का भी ओबीसी जाति प्रमाणपत्र अहिल्यानगर जिला जाति प्रमाणपत्र जांच समिति ने अमान्य घोषित किया है। हालांकि, शमीर पटेल को अदालत से अंतरिम राहत मिल गई है। अदालत ने जाति जांच समिति के आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है। इसके चलते वे अगले आदेश तक नगरसेवक के पद पर बने रहेंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

