Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (18 जून 2026) की खबरों में अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म: ट्रंप चिल्लाकर बोले- It’s signed; झारखंड राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने किया ‘खेला’; ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर बंगाल में बवाल; अभिषेक बनर्जी की गिरफ्तारी वारंट पर लगी रोक हटी प्रमुख रहा।

1. अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म: ट्रंप चिल्लाकर बोले- It’s signed
अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म (US-Iran war over) हो गया है। बुधवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बैठक के दौरान पेरिस के वर्साय पैलेस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने युद्ध खत्म करने के समझौते (MoU) पर डिजिटल साइन किया। दोनों नेताओं के दस्तखत के तुरंत बाद यह समझौता लागू हो गया। इसी के साथ ही पिछले चार महीने से चल रहा अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म हो गया है। ने युद्ध खत्म करने के समझौते (MoU) पर डिजिटल दस्तखत होने के बाद ट्रंप ने चिल्लाकर कहा- It’s signed.

2. झारखंड राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने किया ‘खेला’
झारखंड राज्यसभा चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम ने जीत दर्ज की है। हालांकि देर शाम तक निर्वाचन आयोग की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी, लेकिन मतगणना से जुड़े सूत्रों ने दोनों उम्मीदवारों की जीत की पुष्टि कर दी।

3. ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर बंगाल में बवाल
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन होने के बाद से ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में बगावत और टूट का दौर जारी है। टीएमसी में बगावत और टूट के मचे कोहराम के बीच ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर नया बवाल शुरू हो गया है। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने इसको लेकर बंगाल की सुवेंदु सरकार (Suvendu Government) पर निशाना साधा है। महुआ मोइत्रा ने ममता बनर्जी की जान को खतरा बताया है।

4. अभिषेक बनर्जी की गिरफ्तारी वारंट पर लगी रोक हटी
ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। फर्जी हस्ताक्षर और लैंड घोटाले में पहले से फंसे अभिषेक बनर्जी पर एक और मुसीबत आ पड़ी है। अभिषेक बनर्जी के लिए अब मध्य प्रदेश से बुरी खबर आई है। 6 साल पुराने मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (Madhya Pradesh High Court) ने अभिषेक बनर्जी की गिरफ्तारी वारंट पर लगी रोक हटा दी है। गिरफ्तारी वारंट पर लगी रोक हटाने के बाद अभिषेक को गिरफ्तार करने का रास्ता साफ हो गया है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे के साथ ₹7.8 करोड़ की ऑनलाइन ठगीः पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के बेटे और पूर्व सांसद नरेश कुमार गुजराल एक बड़े साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए हैं। ठगों ने उनकी तस्वीर का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप पर फर्जी प्रोफाइल बनाई और उनके एक भरोसेमंद कर्मचारी को मैसेज भेजकर करीब 7.8 करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और ई-एफआईआर दर्ज की गई है। (पूरी खबर पढ़े)
बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी ही होंगेः ममता बनर्जी सरकार को कलकत्ता हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद को लेकर चल रहे विवाद में कोर्ट ने फिलहाल स्पीकर के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. अदालत के इस फैसले के बाद फिलहाल विधानसभा स्पीकर का निर्णय लागू रहेगा. जस्टिस कृष्ण राव ने सभी पक्षों को विरोध में हलफनामा दाखिल करने और दो हफ्ते में जवाब देने का निर्देश दिया है. अब अगली सुनवाई 28 जुलाई को होगी. (पूरी खबर पढ़े)
सस्ता होगा सोना-चांदी, $4,000 पर आ सकता है गोल्डः सोने और चांदी की कीमतों में 18 जून 2026 को भी उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहा. घरेलू कमोडिटी बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक, कीमतों में स्थिरता नहीं देखी जा रही है. इसी बीच इंटेसा सैनपाओलो की अर्थशास्त्री डेनिएला कोर्सिनी के अनुमान ने निवेशकों और बाजार विश्लेषकों का ध्यान खींचा है. उनका मानना है कि साल 2026 के अंत तक सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है और इसके बाद बाजार स्थिर हो सकता है. (पूरी खबर पढ़े)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

