Udhayanidhi Stalin on Trisha Krishnan: इस वक्त की बड़ी खबर दक्षिणी राज्य तमिलनाडु से सामने आई है। डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को गिरफ्तार किया गया है। उदयनिधि स्टालिन ने एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर अश्लील कमेंट (डबल मीनिंग कमेंट) किया था। एक्ट्रेस तृषा तमिलनाडु सीएम विजय (Tamil Nadu CM Vijay) की दोस्त हैं। उदयनिधि स्टालिन के एक्ट्रेस तृषा पर अभद्र टिप्पणी को लेकर थलापति विजय की पार्टी टीवीके (TVK) राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) में शिकायत दर्ज कराई थी। उनके खिलाफ पुलिस ने छह धाराओं में मामला दर्ज किया है। आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उदयनिधि स्टालिन को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद तमिलनाडु की राजनीति पारा हाई हो गया है।

तमिलना़डु पुलिस आज सुबह उदयनिधि के घर पहुंचीं और उन्हें गिरफ्तार कर ले गई। गिरफ्तारी के दौरान उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि क्या मैंने कुछ गलत कहा है? क्या मैंने किसी का नाम लिया? मैं इस पर और टिप्पणी नहीं करना चाहता। यह राजनीति से प्रेरित कदम है। पुलिस की यह कार्रवाई बदले की कार्रवाई है। स्टालिन ने अग्रिम जमानत के लिए मद्रास हाईकोर्ट का रुख भी किया है। इस मामले पर आज दोपहर में सुनवाई होगी।

दरअसल तंजावुर में कावेरी जल विवाद को लेकर डीएमके (DMK) नेता और विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री जोसेफ विजय पर निशाना साधा। उदयनिधि स्टालिन के भाषण के दौरान बीच भीड़ में से किसी ने एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का नाम पुकारा। इसपर उन्होंने तृषा पर कथित तौर पर अभद्र और डबल मीनिंग बयान दिया।

नारों के बीच स्टालिन ने कहा- ‘पानी कहीं और पहुंचे या ना पहुंचे, वहां जरुर पहुंचना चाहिए। हालांकि इसके बाद मुस्कुराते हुए बोले कि वो कावेरी नदी के पानी की बात कर रहे हैं।स्टालिन के बयान के बाद टीवीके को गुस्सा आ गया। TVK ने इस बयान को महिलाओं को वस्तु के रूप में पेश करने और सार्वजनिक मंचों से उनके मौखिक उत्पीड़न को बढ़ावा देने वाला बताया। पार्टी ने NCW से मांग की है कि उदयनिधि को नोटिस भेजा जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

बीजेपी ने भी की कड़ी निंदा
तमिलनाडु बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने स्टालिन के विवादास्पद बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने इस टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए उदयनिधि स्टालिन को जेल भेजने की मांग की है। नारायणन तिरुपति ने कहा कि ‘तंजावुर में उदयनिधि की डबल मीनिंग टिप्पणी बेहद शर्मनाक, अश्लील और घिनौनी है। ऐसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल कोई भी संस्कारी व्यक्ति सार्वजनिक मंच से नहीं कर सकता।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m