प्रदीप मालवीय, उज्जैन। ट्रेनों में रात के समय यात्रियों का सामान चुराने वाले चार आरोपियों को जीआरपी पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह सभी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। चोरी का माल जब्त करने के लिए पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

जीआरपी थाना प्रभारी एस के गुप्ता ने बताया कि पिछले दिनों महाराष्ट्र से इंदौर जा रही महिला के साथ ट्रेन के एसी कोच में कंगन चुराने की घटना हुई थी। इस संबंध में पीड़ित महाराष्ट्र निवासी महिला ने उज्जैन जीआरपी में प्रकरण दर्ज करवाया था। प्रकरण दर्ज होने के बाद आरोपियों की तलाश में जीआरपी कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। हालांकि चोरी गए आभूषण अभी जब्त नहीं हुए हैं। जीआरपी थाना प्रभारी एसके गुप्ता ने बताया आभूषण चोरी के मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। चारों संदिग्ध महाराष्ट्र के हैं। पूछताछ की जा रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

दरअसल पूछताछ में चोर गिरोह के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि वें बुजुर्ग और चलने में कमजोर महिलाओं को निशाना बनाते थे। चोरी करने के बाद अक्सर महिलाएं पीछा नहीं कर पाती हैं और सामान के चक्कर में व्यस्त रहती हैं, इसलिए महिलाओं के आभूषण चुराना ज्यादा आसान रहता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m