प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में दीपोत्सव के बाद इस्तेमाल हुए लाखों दीयों को कचरा बनने से बचाकर नगर निगम ने उनका अनोखा इस्तेमाल किया है । इन दीयों से नंदी की भव्य आकृति तैयार की गई है ।

नगर निगम के अनुसार ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में इस्तेमाल हुए 5 लाख से ज्यादा दीयों से यह आकृति तैयार की गई है । हेलीपैड परिसर में बनाई गई नंदी की यह आकृति लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है । इस पहल के जरिए पुराने दीयों को दोबारा उपयोग में लाने के साथ ही Reduce, Reuse और Recycle यानी 3R का संदेश भी दिया जा रहा है ।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हेलीपैड परिसर पहुंचकर नंदी की इस आकृति का अवलोकन किया और इस्तेमाल किए गए दीयों के रचनात्मक पुनः उपयोग की पहल की सराहना की । इस दौरान संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा और नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m