प्रदीप मालवीय, उज्जैन। प्रसिद्ध टीवी सीरियल “देवों के देव महादेव” में भगवान शिव और फिल्म “उरी” में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले और अभिनय से पहचान बनाने वाले एक्टर मोहित रैना शनिवार को पत्नी अदिति के साथ उज्जैन पहुंचे और श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचकर दोनों ने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया ।
READ MORE: ‘रुद्र रास गरबा महोत्सव’ में अद्भुत उत्साहः भगवा ध्वज थामे कन्याओं ने किया तलवारबाजी का साहसिक प्रदर्शन
मोहित रैना और अदिति शनिवार तड़के करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे। दोनों ने लगभग दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की भस्म आरती के दिव्य दर्शन किए। इस दौरान दोनों बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने हाथ जोड़कर बाबा महाकाल को नमन किया और वें महाकाल का जाप करते नजर आए ।
READ MORE: स्टेडियम में डांडिया के दौरान युवती को लगा करंटः बेहोश होकर गिरी, मची अफरा-तफरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
आरती के पश्चात् दोनों ने चांदी द्वार से भगवान का आशीर्वाद लिया और पुजारियों के माध्यम से जल अर्पित किया । इस मौके पर पंडित आशीष पुजारी ने दोनों का सम्मान किया। भस्म आरती दर्शन के बाद मोहित रैना ने कहा कि मेरे पास शब्द नहीं हैं । बाबा महाकाल के दर्शन का यह अद्भुत अनुभव था। दर्शन बहुत अच्छे से हुए । भगवान महाकाल की कृपा सब पर बनी रहे ।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

