प्रदीप मालवीय, उज्जैन। Crane fell into river along with girder: मध्य प्रदेश के उज्जैन में शुक्रवार को भोपाल लाइन पर बड़ा हादसा हो गया। यहां ब्रिज की मरम्मत कर रही क्रेन गार्डर सहित नदी में गिर गई। हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन इस रूट की कई ट्रेन प्रभावित हुई हैं।
शहर से करीब 30 km दूर तराना के पास टिल्लर नंदी पर दो ब्रिज बने हुए हैं। इनमें से एक पुराने ब्रिज की गार्डर खराब होने पर शुक्रवार से उसे बदलने का काम चल रहा था । शुक्रवार को भी क्रेन से गार्डर बदली जा रही थी। इसी दौरान असंतुलित होने के कारण क्रेन गार्डर सहित नदी में जा गिरी।
यह भी पढ़ें: MP में बेमौसम बारिश ने मचाई तबाही: कुरवाई में आसमान से बरसी ‘सफेद आफत’…बैतूल में जमीन पर बिछ गई फसल…धार में गेहूं की खड़ी फसल खराब…बड़वानी में मक्का किसानों को बड़ा नुकसान…सिंगरौली में खुले रखी करोड़ों की धान
घटना में क्रेन चालक ओर कर्मचारी बाल – बाल बच गए। इधर सूचना मिलते ही राहत दल मौके पर पहुंच गया ओर काम फिर शुरू कर दिया, लेकिन शाम तक इस ब्रिज को बंद कर ट्रेन सिर्फ एक ब्रिज पर डायवर्ड की जाती रही, जिससे कई ट्रेन प्रभावित हुई है ।
इस संबंध में मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने कहा कि हादसे ने कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना के बाद तुरंत काम शुरू कर दिया है ओर शाम तक लाइनदोबारा चालू हो जाएगी। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि क्रेन अगर कुछ आगे गिरती तो पूरा पूल टूट जाता, जिससे काफी दिन तक लाइन बंद रह सकती थी। बता दें कि कुछ समय पहले इसी तरह क्रेन गिरने से धार में तीन लोगों की मौत हो गई थी।

