प्रदीप मालवीय, उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी उमा सांझी महोत्सव 2026 के आयोजन का शुभारंभ घट स्थापना से हुआ। सभा मंडप में प्राचीन शिला पर उमा महल की रंगोली बनाई गई। सभामंडप में उमा माता (मां पार्वती), शेषनाग की झांकी सजाई गई। सायं आरती के बाद सभामंडप में वसंत पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें वैदिक ब्राह्मणों ने वेदपाठ किया। साथ ही सायं 5 से 6 बजे तक ग्वालियर से पधारे समर्थ योगेश पुरन्दरे ढोली बुआ महाराज ने सभामंड़प में नारदीय कीर्तन किया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रतिवर्ष अनुसार इस साल भी उमा सांझी महोत्सव 2026 के दौरान सांस्कृतिक संध्या कार्यकर्मों का आयोजन किया गया। मुख्य पुजारी घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में वैदिक विधि से घट स्थापना और पूजन महाकाल प्रशासक प्रथम कौशिक की ओर से किया गया। उमा सांझी महोत्सव के दौरान प्रथम दिवस सभा मंडप में प्राचीन सांझी की शिला पर आकर्षक-कलात्मक रंगोली सजाई गई।

ये भी पढ़ें: 07 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: भगवान महाकालेश्वर का गणेश स्वरूप में श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

इस अवसर पर भगवान श्री महाकालेश्वर के स्वरूप के मुखौटों से मनोहारी झांकियां भी सजाई गई। श्री महाकाल महालोक सप्तऋषि प्रतिमा के समीप लोक गायन व लोक नृत्य पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। आपको बता दें कि यह महोत्सव अश्विन कृष्ण एकादशी से शुरू होकर अश्विन शुक्ल द्वितीया तक आयोजित किया जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m