प्रदीप मालवीय, उज्जैन। उज्जैन में कानीपुरा रोड स्थित लक्की दरबार ढाबे पर 26-27 अगस्त की दरमियानी रात राहुल दरबार और जितेंद्र ठाकुर की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है । गुरुवार को बड़ी संख्या में बंजारा समाज के लोग एसपी कार्यालय पहुंचे । उन्होंने सीएसपी श्वेता गुप्ता को एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर सोनू कछावा उर्फ सोनू बंजारा और अनिल बंजारा को मामले में निर्दोष बताते हुए जांच की मांग की । ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि सोनू कछावा ने 28 सितंबर को पत्नी नंदिनी और बहन के साथ चिमनगंज थाने में आत्मसमर्पण किया था । इसके बाद उसे थाने में बैठाकर रखा गया और रात में उसके साथ मारपीट की गई।
READ MORE: पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के सामने बदमाशों की गुंडागर्दी, चाय-पान की दुकान पर फेंके 3 बम; 2 जिंदा बम बरामद
परिजन का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने केस से नाम हटाने के लिए 50 लाख रुपए मांगे । रुपए नहीं देने पर सोनू के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई । वर्तमान में उसका इलाज चलने की बात ज्ञापन में कही गई है । समाज ने सोनू और अनिल की भूमिका की जांच के लिए सिविल अस्पताल, लक्की ढाबे और रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के साथ आरोपियों की टावर लोकेशन की जांच कराने की मांग की है । ज्ञापन में पुलिसकर्मियों के नाम भी बताए गए हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
READ MORE: शासकीय जमीन पर गांजे की खेती का भंडाफोड़, पुलिस ने 70 लाख के 2,948 पौधे किए जब्त
वहीं सीएसपी श्वेता गुप्ता ने बताया कि बंजारा समाज ने डबल मर्डर के मुख्य आरोपी सोनू बंजारा की घटना के समय मौजूदगी को लेकर शिकायत की है । समाज ने कुछ तथ्य पुलिस के सामने रखे हैं । इन तथ्यों की जांच की जाएगी और जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी । इसके साथ ही पुलिस ने सोनू बंजारा का अस्पताल का एक वीडियो भी जारी किया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

