प्रदीप मालवीय, उज्जैन। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर डॉ. सुमनानंद गिरि महाराज को उत्तर प्रदेश से एक अज्ञात पत्र मिला है, जिसमें उन्हें जान से मारने और कन्हैयालाल जैसा हश्र करने की सीधी धमकी दी गई है। पत्र में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए लिखा गया है कि ‘अब पानी सिर से ऊपर हो चुका है, तुम्हें कोई नहीं बचा पाएगा।’

यह भी पढ़ें: हाथ में शराब और सिगरेट की कश: सड़कों पर देर रात लड़कों के साथ ऐसा काम कर रही थी लडकियां, Video देख आप भी रह जाएंगे हैरान

महामंडलेश्वर ने बताया कि उन्हें पहले भी ऐसी धमकियां मिलती रही हैं, जिसकी सूचना वे लगातार शासन-प्रशासन को दे रहे हैं। प्रयागराज कुंभ के दौरान उन्हें सुरक्षा मिली थी, लेकिन मध्य प्रदेश सरकार की ओर से फिलहाल कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट बहू पर बरपा ससुराल वालों का कहर: पिटाई के बाद ज्यादा खून बहने से हुआ अबॉर्शन, पति ने कट्टा अड़ाकर…

उन्होंने क्षेत्र की भौगोलिक संवेदनशीलता का हवाला देते हुए यहां एक पुलिस थाना या मजबूत सुरक्षा चौकी स्थापित करने की मांग की है। इस गंभीर मामले की जानकारी उन्होंने अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जिला प्रशासन को भी सौंप दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m