प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक शादीशुदा युवक के साथ नाबालिग युवती के होटल पहुंचने का मामला सामने आया है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। संगठन ने युवक के पास गांजा और अन्य नशीले पदार्थ मिलने का दावा भी किया है। यह पूरा मामला देवासगेट थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, शाजापुर निवासी युवक पहले से शादीशुदा है। बताया जा रहा है कि नाबालिग युवती पिछले तीन दिनों से गरबा करने जा रही थी। इसी दौरान युवक के भी उसके साथ गरबा करने जाने की बात सामने आई है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर देवासगेट पुलिस को सौंपा। संगठन ने युवक के मोबाइल में अन्य लड़कियों के संपर्क होने का दावा भी किया है। वहीं पुलिस ने नाबालिग के परिजनों को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार के अनुसार, युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर दोस्ती का खौफनाक अंजाम: पहले प्यार के जाल में फंसाया, फिर होटल ले जाकर किया दुष्कर्म
हिंदू संगठन ने लगाए ये आरोप
हिंदू जागरण मंच के सदस्य अर्जुन भदौरिया ने बताया कि शाजापुर जिले से हमारे कार्यकर्ता की सूचना आई थी कि कोई मुस्लिम लड़का है, जो यहां पर आने वाला है। उसका हुलिया और फोटो भेजा था। जिसके आधार पर पुलिस को सूचना दी और कार्यकर्ताओं ने पीछाकर होटल में पकड़ा। युवक के पास से गांजा मिला है। मोबाइल सर्च किया गया, दोनों की चैटिंग और अन्य लड़कियों के साथ भी चैटिंग मिली है। नाबालिग बच्ची के साथ होटल में था, लेकिन समय रहते उसे पकड़ लिया। पुलिस ने नाबालिग को उसके परिजनों के सुपुर्द किया है। लड़की ने बताया कि गरबा खेलने गई थी।

देवासगेट थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि एक लड़की आई थी, उसने होटल बुक किया था। लड़की मामा के यहां रहती थी। शाजापुर के मोहसिन नाम के युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। हिंदू संगठनों ने दोनों को पकड़ा। थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की ओरिजनल आधार कार्ड के आधार पर रुकी थी। लड़की से जब पूछताछ की तो उसने बताया कि मोहसिन ने बुलाया था, इसलिए मिलने आई थी। दोनों के बीच दो-तीन महीने से दोस्ती थी। गरबा खेलने जाती थी और पहली बार होटल में रूकी थी। पुलिस ने लड़की के मां बाप से पूछा तो उन्होंने कार्रवाई करने से मना कर दिया, लेकिन पुलिस ने लड़के के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है। दोनों की चैटिंग तो सामने नहीं आई है लेकिन लड़का पहले से शादीशुदा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

