प्रदीप मालवीय, उज्जैन। “सिंहस्थ 2028” के चौड़ीकरण कार्यों के अंतर्गत धार्मिक स्थल हटाने की कार्यवाही शुरू हो गई है। उज्जैन की शाही मस्जिद को सहमति के बाद मुस्लिम समाजजन स्वयं हटाने लगे। मस्जिद पर ग्रीन नेट लगाकर चौड़ीकरण की जद में आया हिस्सा तोड़ना शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों की चर्चा के बाद निर्णय लिया गया है। मौके पर आला अधिकारी समेत भारी पुलिस बल तैनात है।

दरअसल, बीते दो दिनों से शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाए जाने का मुस्लिम समाज की ओर से विरोध किया जा रहा था। सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच बैठक हुई है, जिसमें मस्जिद के हिस्से को समाज के लोगों की तरफ से स्वयं हटाए जाने को लेकर सहमति बनी है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रातभर जुटी रही भीड़

शाही मस्जिद के विरोध में बीती रात बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज जन मस्जिद के बाहर एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया। पूरी रात भरी गहमा गहमी बनी रही। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

काजी ने कही ये बात

काज़ी शमशु रहमान ने कहा कि आपसी समन्वय बनाकर सभी काम करेंगे। हम सब साथ है, सभी को साथ मिलकर सिंहस्थ बनाना है। हिंदू मुस्लिम भाई है, एक दूसरे केसाथ है। सिंहस्थ का हम जोश और जज्बे से स्वागत करेंगे। खड़े हनुमान जी और शाही मस्जिद को लेकर चल रहा था। प्रशासन से आपसी समन्वय कर के काम करेंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m