प्रदीप मालवीय, उज्जैन। विजयादशमी पर्व पर मंगलवार को उज्जैन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS का पथ संचलन निकाला गया । शहर की 65 बस्तियों से स्वयंसेवक पारंपरिक गणवेश में कदमताल करते हुए निकले । इस दौरान जगह-जगह रंगोली बनाकर और फूल बरसाकर स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया । संघ की ओर से 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक शहर की अलग-अलग बस्तियों में चरणबद्ध तरीके से पथ संचलन निकाला जाएगा ।

READ MORE: विजयादशमी पर भव्य रूप में निकली बाबा महाकाल की सवारी: पुराने से नए शहर पहुंचकर हुआ शमी वृक्ष पूजन; उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से हर साल पथ संचलन निकाला जाता है । इसी परंपरा के तहत मंगलवार को उज्जैन की अलग-अलग बस्तियों में स्वयंसेवक अनुशासन के साथ कदमताल करते नजर आए । हाथों में लाठी और बैंड की धुन के साथ पारंपरिक गणवेश में निकले स्वयंसेवकों के स्वागत के लिए लोग रास्तों के दोनों ओर खड़े रहे । कई जगह रंगोली बनाई गई और फूल बरसाकर उनका स्वागत किया गया ।

पथ संचलन शुरू होने से पहले बस्तियों में गीत, अमृत वचन, बौद्धिक और प्रार्थना का आयोजन हुआ । इसके बाद स्वयंसेवक एक साथ पथ संचलन पर निकले । अलग-अलग मार्गों से होते हुए संचलन वापस अपनी-अपनी बस्तियों में पहुंचा । शहर में यह आयोजन 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक अलग-अलग क्षेत्रों में जारी रहेगा ।

READ MORE: मिशन कर्मयोगी में MP के कर्मचारी पिछड़े! 9 लाख में 2% भी नहीं कर रहे ट्रेनिंग, कलेक्टर्स को मिली जिम्मेदारी

विजयादशमी का पर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है । इस अवसर पर देशभर में संघ की ओर से पथ संचलन आयोजित किए जा रहे है । इस वर्ष संघ अपने शताब्दी वर्ष में है । ऐसे में स्थापना दिवस के कार्यक्रमों का विशेष महत्व है । उज्जैन में भी स्वयंसेवकों ने पारंपरिक गणवेश में अनुशासन के साथ पथ संचलन निकाला । शहर की 65 बस्तियों में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान लोगों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया । संघ की योजना के अनुसार, 25 अक्टूबर तक अलग-अलग बस्तियों और क्षेत्रों में पथ संचलन निकाला जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m