प्रदीप मालवीय, उज्जैन। केंद्र सरकार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री जीतन राम मांझी आज धार्मिक नगरी उज्जैन के प्रवास पर पहुंचे। उज्जैन आगमन पर उन्होंने विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन-पूजन किए और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

बाबा महाकाल की भक्ति में लीन हुए केंद्रीय मंत्री 

मंदिर परिसर में प्रवेश करने के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान महाकाल के दर्शन एवं पूजन-अर्चन संपन्न किए। दर्शन के उपरांत उन्होंने देशवासियों की खुशहाली, आरोग्य और भारत की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।

मंदिर समिति ने किया भव्य स्वागत 

दर्शन-पूजन के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। मंदिर प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें भगवान महाकाल का प्रसाद, शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और जन प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m