प्रदीप मालवीय, उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र में कथावाचक को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। चारधाम मंदिर, जयसिंहपुरा निवासी रामस्वरूप ब्रह्मचारी ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आपत्तिजनक और धमकी भरे पोस्ट

रामस्वरूप ब्रह्मचारी ने शिकायत में बताया कि 27 मार्च 2026 को राम नवमी के अवसर पर हैदराबाद में निकली शोभायात्रा और धार्मिक कार्यक्रम में उन्होंने उद्बोधन दिया था। इस दौरान उन्होंने लव जिहाद, धर्मांतरण और गौ हत्या जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखे थे और इनके खिलाफ आवाज उठाने की बात कही थी। बताया गया कि इस कार्यक्रम में तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और गंगोत्री धाम के संत अद्वैतानंद गिरी जी महाराज सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

इंस्टाग्राम आईडी @dr_taha_cheemaa

उद्बोधन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद कथावाचक को निशाना बनाया जाने लगा। शिकायत के अनुसार, इंस्टाग्राम आईडी @dr_taha_cheemaa सहित अन्य प्लेटफॉर्म्स पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक और धमकी भरे पोस्ट सामने आए।

कांग्रेस नेता अस्पताल से गिरफ्तारः वनकर्मियों पर हमले और लूट मामले में पुलिस ने जबलपुर से पकड़ा

धमकियां और इनाम की बात

आवेदन में बताया गया है कि उक्त आईडी से उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही “सर तन से जुदा” करने जैसी बातें लिखी गईं और ऐसा करने वाले को लाखों रुपये का इनाम देने की बात भी कही गई है। एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है। फिलहाल पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट्स, वायरल वीडियो और संबंधित पोस्ट्स की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दिग्विजय के बयान पर सियासतः BJP बोली- कांग्रेस के अंदर गृहयुद्ध, कांग्रेस ने बताया नेताओं की केमिस्ट्री,

आलोक शर्मा, एडिशनल एसपी

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m