प्रदीप मालवीय, उज्जैन। उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर हुए बवाल खत्म होने के बाद गोलामंडी से टंकी चौराहा सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू किया गया है। रहवासियों और दुकानदारों ने अपने ही हाथ से मकान-दुकान तोड़ रहे है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि हम विकास कार्य में सहयोग कर रहे है। नगर निगम और जिला प्रशासन भी जल्द मलबा हटाकर और बैरिकेडिंग कर सहयोग करे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार ‘सिंहस्थ महापर्व 2028’ को देखते हुए राज्य शासन से मिली राशि के अंतर्गत नगर निगम शहर के प्रमुख बाहरी और आंतरिक मार्गों के चौड़ीकरण व उन्नयन कार्यों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में गाड़ी अड्डा चौराहा से विक्रमादित्य क्लॉथ मार्केट, दानीगेट, कमरी मार्ग, ढाबा रोड़ होते हुए छोटी पुलिया तक 15 मीटर सड़क चौड़ी होंगी, जो सिंहस्थ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए सुगमता प्रदान करेंगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने, सभी आवश्यक कार्यों को आपसी समन्वय के साथ तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है।

इस कार्य को अलग-अलग भागों में विभाजित किया जा रहा है, जिससे रहवासियों और आम नागरिकों को कोई परेशानी ना हो। शाही मस्जिद पर हुए बवाल के शांत होने के बाद अब इस प्रमुख मार्ग का चौड़ीकरण शुरू कर दिया गया है। फिलहाल यह सड़क चौड़ीकरण गोला मंडी चौराहे से टंकी चौक तक किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्रवासियों ने खुद अपने मकान दुकान अपने हाथ से तोड़ना शुरू कर दिए हैं।

क्षेत्र के रहवासियों का मिल रहा सकारात्मक सहयोग

मार्ग चौड़ीकरण कार्य में क्षेत्र के रहवासियों की तरफ से सकारात्मक सहयोग किया जा रहा है। रहवासी स्वयं अपने मकानों और प्रतिष्ठानों के चिन्हित प्रभावित हिस्सों को हटाने की कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे चौड़ीकरण कार्य को गति मिल रही है। रहवासी इश्तीयाक हुसैन ने कहा कि हर तरह से सहयोग कर रहे है। मकान हम खुद तोड़ रहे है। दुकानदार विश्वास पोरवाल ने बताया कि रोड का विकास हो रहा है। आने वाले समय में व्यापार को बढ़ोतरी मिलेगी। सभी अपने स्वेच्छा से मकान-दुकान हटाना शुरू कर दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m