प्रदीप मालवीय, उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन में आगामी सिंहस्थ कुंभ और भीषण गर्मी को देखते हुए तकनीक और सुविधा का एक अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। मध्यप्रदेश स्टेट एग्रो ने एक ऐसा अनूठा सोलर वाटर टैंकर तैयार किया है, जो बिना बिजली के केवल सूरज की रोशनी से पानी को शुद्ध और ठंडा करता है।
इसका सफल परीक्षण किया जा रहा
लगभग 4.80 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस टैंकर की छत पर 565 वॉट का सोलर पैनल लगा है, जो सीधे आरओ प्लांट और चिलर सिस्टम को ऊर्जा प्रदान करता है। वर्तमान में उज्जैन के कोठी रोड पर इसका सफल परीक्षण किया जा रहा है, जहां कलेक्ट्रेट और न्यायालय आने-जाने वाले सैकड़ों लोग इस ठंडे पानी का लाभ ले रहे है।
श्रद्धालुओं की प्यास बुझाने के लिए तैयार
इस नवाचार की सराहना करते हुए कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने इसे एक बेहतरीन चलित मोबाइल व्यवस्था बताया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस सिस्टम को हर पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने की योजना बनाई जाएगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक शुद्ध और शीतल पेयजल की पहुंच सुनिश्चित हो सके। कृषि मेलों में अपनी उपयोगिता सिद्ध करने के बाद, अब यह तकनीक सिंहस्थ जैसे महापर्व में लाखों श्रद्धालुओं की प्यास बुझाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
अजय सिंह के तीखे बोल: अपनी ही पार्टी को दी नसीहत, बोले-‘टिकट का लालच देकर नेताओं की महत्वाकांक्षा

