राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। अपनी बेबाक बयानों और पार्टी की गाइडलाइन के विपरीत बयान देने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह एक बार फिर चर्चा में है। इस बार भी उन्होंने पार्टी में गुटबाजी और अंदरुनी खींचतान पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को नसीहत देते हुए पार्टी नेताओं पर सवाल खड़े करते दिखे।
तू भी ले ले टिकट, मैं तुझे टिकट दिला दूंगा
दरअसल बालाघाट में एक कार्यक्रम में अजय सिंह ने भरे मंच से कहा- हम लोगों में और खास कर कांग्रेस पार्टी में एक दिक्कत है। हम लोग बहुत लोगों की महत्वकांक्षाओं को जागृत कर देते है। तू भी ले ले टिकट, मैं तुझे टिकट दिला दूंगा। हर विधासभा में चुनाव आते तक दर्जनभर प्रत्याशी हो जाते है। अंत में किसी को विधानसभा का टिकट मिलता है और जिसे टिकट नहीं मिलता वह अपनी तलवार की धार तेज करना शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा जितने नेता है किसी की महत्वाकांक्षा जागृत मत करो।
ग्वालियर लॉ छात्रा की तरह शिवपुरी में भी अपहरणः बंदूक की नोक पर युवती को उठा ले गए 1 दर्जन बदमाश,
मन मुटाव को दूर करने का प्रयास
अजय सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि- कांग्रेस में एक और दिक्कत है। हम अपने ही चेले को अच्छे से समझाते नहीं है। हमारे नीचे जो काम करने वाले है, उन्हीं में मन मुटाव होता है। उसको दूर करने का प्रयास करना चाहिए वरना ये मन मुटाव जहां हो गया वहां दीमक जैसी चीज पैदा कर देती है।
इंदौर कोर्ट का बड़ा फैसला: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 3 मृतकों के परिजनों को 3 करोड़ का मुआवजा,

