परवेज खान, शिवपुरी। सिटी कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर इलाके से बंदूक की नोक पर युवती का अपहरण की सनसनीखेज वारदात आई है। एक दर्जन नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर परिजनों से मारपीट कर युवती महक एवं उसकी छोटी बच्ची को जबरिया कार में ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के कुछ घंटे बाद किडनैप हुई युवती एक वीडियो सोशल मीडिया में आया जहां उसने अपहरणकर्ता पुष्पेंद्र चौहान को अपना पति बताते हुए अपनी मर्जी से उसके साथ जाना बताया।

लॉ छात्रा अपहरण मामले में बड़ा खुलासाः बंदूक की नोक पर जीतू तोमर ने जबरदस्ती बनाया था वीडियो,

आरोपी ने दी सुसाइड की धमकी

बता दें कि इसी तरह की घटना हाल ही में ग्वालियर में भी हुई थी। अपहरण के बाद युवती ने वीडियो जारी कर अपनी मर्जी से जाने की बात कही थी। अपहरणकर्ता पुष्पेंद्र चौहान ने भी वीडियो जारी कर उसके परिवार को परेशान नहीं करने की बात के साथ धमकी दी है कि उन्हें परेशान किया गया तो वह युवती और बच्ची के साथ सुसाइड कर लेगा।

इंदौर कोर्ट का बड़ा फैसला: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 3 मृतकों के परिजनों को 3 करोड़ का मुआवजा,

आरोपी के साथ लिव-इन में इंदौर रहती थी

मामले में संजय चतुर्वेदी एसडीओपी का कहना है कि युवती महक पुष्पेंद्र के साथ लिव-इन में इंदौर रहती थी और उनकी छोटी बच्ची भी है। कुछ समय से युवती परिजनों के साथ शिवपुरी में रह रही थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर परिजनों की रिपोर्ट पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। युवती को ट्रेस करने की कोशिस जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m