कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में लॉ छात्रा के सनसनीखेज अपहरण मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी जीतू तोमर छात्रा को बंदूक की नोंक पर जबरदस्ती उठाकर ले गया था। पुलिस को छात्रा ने बयान दर्ज कराया है।
9 मई महाकाल भस्म आरती: भगवान महाकालेश्वर का त्रिशूल और डमरू से श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
छात्रा ने पुलिस को बयान में बताया कि वीडियो भी गन दिखाकर बनवाया था। वीडियो बनाने के लिए आरोपी बोला था कि वीडियो में “केवल हंस देना”।
बता दें कि बुधवार को महात्मा गांधी लॉ कॉलेज के सामने से छात्रा का अपहरण हुआ था। छात्रा का आरोपी के साथ वीडियो भी आया था। आरोपी जीतू तोमर ने छात्रा को अपनी मर्जी से उसके साथ आने की बात कही थी। पुलिस ने कानपुर उरई के बीच बस से छात्रा को बरामद किया था। पुलिस ने आरोपी जीतू तोमर को पकड़ा था। आरोपी से एक अवैध पिस्टल भी बरामद हुई थी।
MP Morning News: SBI बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, नेशनल लोक अदालत का आज आयोजन


